पीएम मोदी ने हिमाचल से चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, ऊना से दिल्ली तक चलेगी ट्रेन

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: October 13, 2022 01:41 PM2022-10-13T13:41:36+5:302022-10-13T13:43:28+5:30

Next

हिमाचल प्रदेश के ऊना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। (फोटो: Twitter/ANI)

यह ट्रेन ऊना के अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से नयी दिल्ली के बीच चलेगी। और इसका परिचालन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिनों में किया जाएगा। इस अवसर पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव मौजूद रहे। (फोटो: Twitter/ANI)

पिछले महीने मोदी ने गुजरात में तीसरी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की शुरुआत की थी। यह ट्रेन गांधीनगर से मुंबई के बीच चलती है। (फोटो: Twitter/ANI)

नयी वंदे भारत ट्रेन पहले की तुलना में एक उन्नत संस्करण है, जो बहुत हल्की है और कम अवधि में उच्च गति तक पहुंचने में सक्षम है। यह महज 52 सेकेंड में 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है। (फोटो: Twitter/ANI)

बीते दिनों अपने एक बयान में पीएमओ ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत से वहां पर्यटन को बढ़ावा मिलने और यात्रा का एक आरामदायक और तेज तरीका प्रदान करने में मदद मिलेगी। (फोटो: Twitter/ANI)

दिल्ली से ऊना के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस अंबाला, चंडीगढ़, आनंदपुर साहिब और ऊना में रुकेगी। इस ट्रेन का परिचालन बुधवार को छोड़कर सप्ताह के बाकी सभी दिनों में किया जाएगा। (फोटो: Twitter/ANI)