Rohit Sharma India vs Australia T20 2022: नए ‘सिक्सर किंग’, 138 मैच और 176 छक्के, गुप्टिल और गेल से आगे

Rohit Sharma India vs Australia T20 2022: भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में अपनी नाबाद 46 रन की पारी के दौरान पहला छक्का जड़ते ही क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

By सतीश कुमार सिंह | Published: September 24, 2022 01:48 PM2022-09-24T13:48:57+5:302022-09-24T13:50:02+5:30

Rohit Sharma India vs Australia T20 2022 India captain 138 match 178 sixes overtaken Martin Guptill notch up another achievement | Rohit Sharma India vs Australia T20 2022: नए ‘सिक्सर किंग’, 138 मैच और 176 छक्के, गुप्टिल और गेल से आगे

रोहित शर्मा ने मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ते हुए T20I में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हो गए।

googleNewsNext
Highlights138 मैच खेल चुके रोहित शर्माने 20 गेंद की अपनी पारी में चार छक्के लगाए। टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपने कुल छक्कों की संख्या 176 पर पहुंचाई।रोहित ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का रिकॉर्ड तोड़ा।

Rohit Sharma India vs Australia T20 2022: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। आठ ओवर के मैच में नागपुर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी पारी के दौरान रोहित शर्मा ने मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ते हुए T20I में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हो गए।

आठ ओवर में 91 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए चार छक्के लगाने वाले भारतीय कप्तान के नाम अब इस प्रारूप में 176 छक्के हैं। गुप्टिल ने 172 छक्के के साथ दूसरे स्थान पर हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल काबिज हैं।

वह 124 छक्कों के साथ रोहित और गुप्टिल से काफी पीछे हैं। विराट कोहली 100 से अधिक T20I छक्कों के साथ एकमात्र अन्य भारतीय बल्लेबाज हैं, जो वर्तमान में प्रारूप में 104 छक्के लगा चुके हैं। रोहित ने 138 मैच खेले हैं। 3500 से अधिक T20I रन बनाने वाले एकमात्र पुरुष खिलाड़ी बन गए।

सूजी बेट्स एकमात्र अन्य महिला बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रारूप में 3500 से अधिक रन बनाए हैं। डिएंड्रा डॉटिन और सोफी डिवाइन एकमात्र महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने 100 से अधिक टी20ई छक्के रिकॉर्ड किए हैं। गुप्टिल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 विश्वकप में सातवीं बार भाग लेंगे और तब उनके और भारतीय कप्तान के बीच छक्कों की जंग भी रोचक होगी।

रोहित और गुप्टिल के अलावा फिलहाल किसी भी अन्य खिलाड़ी के इस जंग में शामिल होने की संभावना नहीं है, क्योंकि टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के क्रिस गेल काबिज हैं।

भारत की तरफ से रोहित के अलावा विराट कोहली (106 मैचों में 104 छक्के) ने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 से अधिक छक्के लगाए हैं। विश्व के कुल 10 बल्लेबाज क्रिकेट के इस सबसे छोटे प्रारूप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 100 से अधिक छक्के लगा चुके हैं।

Open in app