India vs Sri Lanka 2023: 20 गेंद में फिफ्टी, श्रीलंका के लिए टी20 में सबसे तेज अर्धशतक, आखिर 5 मैच में 255 रन

India vs Sri Lanka 2023: श्रीलंका की ओर से कप्तान दासुन शनाका ने नाबाद 56, कुसाल मेंडिस ने 52, पथुम निसंका ने 33 और चरित असलंका ने 37 रन बनाए।

By सतीश कुमार सिंह | Published: January 5, 2023 09:07 PM2023-01-05T21:07:03+5:302023-01-05T21:08:16+5:30

India vs Sri Lanka 2023 Dasun Shanaka fifty 20 balls last five T20I knocks vs India 47-74-33-45-56-255 runs-SR 205-64 | India vs Sri Lanka 2023: 20 गेंद में फिफ्टी, श्रीलंका के लिए टी20 में सबसे तेज अर्धशतक, आखिर 5 मैच में 255 रन

2010 के बाद पहली बार श्रीलंका ने भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200+ का स्कोर बनाया है।

googleNewsNext
Highlightsभारत की तरफ से उमरान मलिक ने तीन जबकि अक्षर पटेल ने दो विकेट चटकाए।अर्शदीप सिंह और शिवम मावी खास नहीं कर सके। 2010 के बाद पहली बार श्रीलंका ने भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200+ का स्कोर बनाया है।

India vs Sri Lanka 2023: श्रीलंका कप्तान दासुन शनाका ने धमाका कर दिया। 20 गेंद में फिफ्टी बनाए। श्रीलंका के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक है। श्रीलंका ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में गुरुवार को यहां छह विकेट पर 206 रन बनाए।

श्रीलंका की ओर से कप्तान दासुन शनाका ने नाबाद 56, कुसाल मेंडिस ने 52, पथुम निसंका ने 33 और चरित असलंका ने 37 रन बनाए। भारत की तरफ से उमरान मलिक ने तीन जबकि अक्षर पटेल ने दो विकेट चटकाए। अर्शदीप सिंह और शिवम मावी खास नहीं कर सके। जनवरी 2010 के बाद पहली बार श्रीलंका ने भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय में 200+ का स्कोर बनाया है और 2018 के बाद से किसी भी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ पहली बार बनाया है। 69 मैच पहले बनाया था।

भारत के खिलाफ दासुन शनाका की आखिरी पांच टी20 पारियांः (Dasun Shanaka last five T20I knocks vs Indi)

47*(19)

74*(38)

33*(18)

45(27)

56*(22)

255 रन, स्ट्राइक रेट-205.64

श्रीलंका के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों का सामना)-(Fastest 50s for SL in T20Is (balls faced)

19 कैमरुन ग्रीन, हैदराबाद 2022

20 जे चार्ल्स, लॉडरहिल 2016

20 दासुन शनाका, पुणे 2023*

21 के संगकारा, नागपुर 2009।

Open in app