Highlightsजोबर्ग सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 105 रन बनाए।मुंबई इंडियंस केपटाउन ने 22 गेंद पहले तीन विकेट खोकर 107 रन बनाकर बाजी मार ली।मुंबई इंडियंस केपटाउन ने 9 अंक के साथ अंक तालिका में पहले नंबर पर है।
SA20 2023: मुंबई इंडियंस केपटाउन ने एक और धमाकेदार जीत दर्ज की। राशिद खान की अगुवाई वाली टीम ने तीन मैचों में अपनी दूसरी जीत हासिल की। केपटाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेले गए मैच नंबर 7 में चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी जोबर्ग सुपर किंग्स को सात विकेट से हरा दिया।
जोबर्ग सुपर किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 105 रन बनाए। मुंबई इंडियंस केपटाउन ने 22 गेंद पहले तीन विकेट खोकर 107 रन बनाकर बाजी मार ली। मुंबई इंडियंस केपटाउन ने 9 अंक के साथ अंक तालिका में पहले नंबर पर है। तीन मैच में 2 जीत और एक हार के साथ सबसे आगे है।
मौजूदा SA20 लीग में जोबर्ग सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान MI केप टाउन के बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस ने 'नो-लुक सिक्स' खेला। दक्षिण अफ्रीका के युवा बल्लेबाज ब्रेविस ने 34 गेंदों पर 42 रन बनाए।19 वर्षीय क्रिकेटर मुंबई इंडियंस का भी प्रतिनिधित्व करता है।