मुलायम सिंह यादव के अंतिम दर्शन करने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचे अमित शाह, कल दोपहर सैफई में होगा अंतिम संस्कार

By हर्ष वर्धन मिश्रा | Published: October 10, 2022 03:26 PM2022-10-10T15:26:47+5:302022-10-10T15:29:10+5:30

Next

उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेता मुलायम सिंह यादव का 82 वर्ष की उम्र में गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में सोमवार सुबह निधन हो गया। (फोटो: Twitter)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचकर मुलायम सिंह यादव के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किए और श्रद्धांजलि दी। (फोटो: Twitter)

मुलायम सिंह यादव को सांस लेने में तकलीफ और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत के बाद 22 अगस्त को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था और पिछले 1 अक्टूबर से वह आईसीयू में थे। सपा नेता ने अस्पताल में ही आज (10 अक्टूबर) सुबह 8:16 बजे अंतिम सांस ली। (फोटो: Twitter)

उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव सैफई ले जाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने इसकी सूचना दी है। उनका अंतिम संस्कार कल दोपहर 3 बजे सैफई में ही किया जाएगा। (फोटो: Twitter)

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को यूपी के इटावा जिले के सैफई में हुआ था। (फोटो: Twitter)